:सीजेआई सूर्यकांत ने कहा- लोकतंत्र में आलोचना जरूरी, लेकिन संवैधानिक संस्थाओं पर अविश्वास पैदा करना खतरनाक
प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत ने धर्मशाला में हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के 10वें दीक्षांत समारोह में लोकतंत्र और संवैधानिक संस्थाओं को लेकर अहम बात कही। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में नागरिकों को संवैधानिक संस्थाओं के फैसलों की आलोचना करने का पूरा अधिकार है, लेकिन किसी फैसले की नाराजगी में पूरी संस्था को निशाना बनाने से बचना चाहिए।
सीजेआई ने कहा कि लोग अक्सर किसी फैसले और उस फैसले से जुड़ी संस्था के बीच अंतर नहीं कर पाते। ऐसी प्रवृत्ति से लोकतंत्र के लिए जरूरी संस्थाओं में जनता का भरोसा कमजोर होने का खतरा रहता है। उन्होंने विद्यार्थियों से लक्ष्यों की ओर बढ़ते समय धैर्य रखने की अपील करते हुए कहा कि पहाड़ों की मंजिल का रास्ता शायद ही कभी सीधा होता है और कोई व्यक्ति अकेले पहाड़ पर नहीं चढ़ता।
समारोह में 702 विद्यार्थियों को डिग्रियां और 32 स्वर्ण पदक प्रदान किए गए, जिनमें 23 छात्राओं को मिले।

एक टिप्पणी भेजें