Top News
Loading...

विधायक के कमरे में युवक-युवती, मचा बवाल

महिदपुर विधायक का दावा—दोनों पुलिसकर्मी; विधानसभा सचिवालय ने जांच के दिए निर्देश



भोपाल के विधायक विश्राम गृह में महिदपुर से कांग्रेस विधायक दिनेश जैन बोस के आवंटित आवास में युवक-युवती के आपत्तिजनक हालत में मिलने का मामला सामने आया है। घटना 2 नवंबर की बताई जा रही है। विधायक के मुताबिक, कमरे में पहुंचने पर दोनों वहां मौजूद थे। उनका आरोप है कि दोनों पुलिसकर्मी थे। एक पहले से वर्दी में था, जबकि दूसरे ने विधायक के सामने वर्दी पहनी।


घटना से नाराज विधायक ने विधानसभा सचिवालय में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के बाद सचिवालय ने जांच के निर्देश दिए हैं। लोक निर्माण विभाग मामले की जांच कर रहा है और कमरे में मौजूद युवक-युवती की पहचान की जा रही है।


अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि विधायक के आवंटित कमरे की चाबी किसके निर्देश पर दी गई और बिना अनुमति वहां युवक-युवती कैसे पहुंचे? विश्राम गृह के रखरखाव और आवंटन व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहे हैं। जांच रिपोर्ट के बाद जिम्मेदारों पर कार्रवाई की बात कही गई है।

Post a Comment

और नया पुराने