शुभेंदु बोले- जानकारी छिपाई, नामांकन रद्द कराने अदालत जाएंगे
पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ चुनावी हलफनामे में अहम जानकारी छिपाने का आरोप लगाया है। उनका दावा है कि 2026 विधानसभा चुनाव के दौरान नामांकन की जांच में कई उम्मीदवारों ने आपत्तियां उठाई थीं, लेकिन संबंधित रिटर्निंग अधिकारी ने उन्हें खारिज कर ममता का नामांकन मंजूर कर दिया।
शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि वह इस मामले में कानूनी कार्रवाई शुरू करेंगे और अदालत में ममता बनर्जी का नामांकन रद्द करने की मांग करेंगे। उन्होंने रिटर्निंग अधिकारी की भूमिका की भी जांच की बात कही है।
ममता की पार्टी की ओर से शुभेंदु के आरोपों को राजनीतिक हमला बताया गया है। ऐसे में बंगाल की राजनीति में चुनावी हलफनामे का मुद्दा एक नया कानूनी मोर्चा बनता दिख रहा है। फिलहाल ममता के खिलाफ लगाए गए आरोपों की न्यायिक पुष्टि नहीं हुई है।

एक टिप्पणी भेजें