Top News
Loading...

कांग्रेस ने बदला दांव

यूपी-पंजाब की चुनावी जंग में एमपी के दो नेताओं को बड़ी जिम्मेदारी



कांग्रेस ने विधानसभा चुनावों की तैयारी तेज करते हुए संगठन में बड़ा फेरबदल किया है। पार्टी का खास फोकस उत्तर प्रदेश और पंजाब पर है, जहां आगामी चुनाव कांग्रेस के लिए बेहद अहम माने जा रहे हैं।


इसी रणनीति के तहत मध्यप्रदेश के पूर्व विधायक कुणाल चौधरी को उत्तर प्रदेश का सहप्रभारी बनाया गया है। वहीं पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष हिना कांवरे को पंजाब की जिम्मेदारी सौंपी गई है। दोनों नेताओं को अब प्रदेश से बाहर कांग्रेस संगठन को मजबूत करने और चुनावी रणनीति को जमीन पर उतारने की चुनौती होगी।


उत्तर प्रदेश देश की राजनीति में सबसे निर्णायक राज्यों में शामिल है, जबकि पंजाब में कांग्रेस सत्ता में वापसी की कोशिश कर रही है। ऐसे में एमपी के इन दोनों नेताओं की भूमिका पर राष्ट्रीय स्तर पर भी नजर रहेगी। चुनावी प्रदर्शन अच्छा रहा तो दोनों नेताओं के राजनीतिक कद में बढ़ोतरी की संभावना भी मानी जा रही है।

Post a Comment

और नया पुराने