Top News
Loading...

नीतीश सेतु पर तेज प्रताप का मोर्चा, बोले- सब लालू की राजनीतिक फैक्ट्री की उपज

पीएम मोदी के उद्घाटन से पहले नामकरण पर सियासत तेज, तेज प्रताप ने पुल का नाम लालू यादव के नाम पर रखने की मांग की



बिहार में कच्ची दरगाह-बिदुपुर छह लेन पुल के नामकरण को लेकर सियासत तेज हो गई है। करीब 19.76 किलोमीटर लंबे इस पुल को राज्य सरकार ने ‘नीतीश सेतु’ नाम दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21 नवंबर को इसका उद्घाटन करेंगे। परियोजना की लागत करीब 4,988 करोड़ रुपये बताई गई है। 

अब जनशक्ति जनता दल के अध्यक्ष तेज प्रताप यादव ने नामकरण को लेकर मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने कहा कि लालू प्रसाद यादव पूरे देश के जननेता हैं और मौजूदा राजनीतिक चेहरे उसी राजनीतिक धारा की उपज हैं। तेज प्रताप ने मांग की कि पुल का नाम उनके पिता लालू प्रसाद यादव के नाम पर रखा जाना चाहिए।

दिलचस्प यह है कि इस पुल के श्रेय को लेकर पहले से ही भाजपा-जदयू और राजद आमने-सामने हैं। नीतीश समर्थक इसे नीतीश कुमार की पहल और लंबी राजनीतिक मेहनत का परिणाम बता रहे हैं, जबकि राजद नेता अपने शासनकाल और निर्माण प्रक्रिया में अपनी भूमिका गिना रहे हैं। 

अब पुल तैयार है, उद्घाटन होने वाला है, लेकिन बिहार में असली लड़ाई पुल पर चलने वाले वाहनों की नहीं, उसके नाम पर मिलने वाले राजनीतिक श्रेय की है।

Post a Comment

और नया पुराने