Top News
Loading...

इंदौर में शराब पर आबकारी का शिकंजा

सुबह 4 बजे से छापेमारी, पांच वाहन छोड़ भागे आरोपी; 99 बल्क लीटर शराब जब्त



इंदौर में अवैध शराब के परिवहन और बिक्री के खिलाफ आबकारी विभाग ने छावनी-पलासिया क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई की। कलेक्टर शिवम वर्मा के आदेश पर सहायक आयुक्त अभिषेक तिवारी के निर्देशन तथा कंट्रोलर कमलेश सोलंकी, डिप्टी कंट्रोलर मनोज अग्रवाल और सहायक जिला आबकारी अधिकारी आर.सी. डावर के मार्गदर्शन में टीम ने सुबह 4 बजे से अभियान शुरू किया।


विभिन्न स्थानों पर गश्त के दौरान अवैध रूप से शराब ले जा रहे आरोपी आबकारी टीम को देखकर वाहन और शराब छोड़कर फरार हो गए। पांच दोपहिया वाहन जब्त किए गए। इनमें एक्सेस, हीरो डीलक्स, स्प्लेंडर प्लस और होंडा एक्टिवा शामिल हैं।


विभाग के मुताबिक पांच प्रकरणों में 550 पाव देशी मसाला और देशी सादा शराब बरामद हुई। कुल 99 बल्क लीटर शराब सहित जब्त सामान की कीमत 4 लाख 21 हजार 750 रुपये बताई गई है। आरोपियों की तलाश जारी है।

Post a Comment

और नया पुराने