Top News
Loading...

ट्रंप के फैसले से चीन को 9 लाख एआई चिप

बाइडेन प्रशासन के दौरान चीन को उन्नत एआई चिप की बिक्री पर कड़े प्रतिबंध लगाए गए थे। अब रिपोर्ट में दावा किया गया है कि ट्रंप प्रशासन ने छह महीने के भीतर एनवीडिया और एएमडी की करीब 8.79 लाख एआई चिप चीन को बेचने की मंजूरी दी।



रिपोर्ट के मुताबिक इन चिपों के खरीदारों में चीन की सेना से जुड़े संस्थान और कंपनियां भी शामिल थीं। यही वजह है कि अमेरिकी नीति और सुरक्षा विशेषज्ञों के बीच इस फैसले को लेकर सवाल उठ रहे हैं।


एआई चिप अब केवल तकनीकी उत्पाद नहीं रह गई हैं। इनका इस्तेमाल कृत्रिम बुद्धिमत्ता, अत्याधुनिक कंप्यूटिंग और सैन्य तकनीक में भी हो सकता है। ऐसे में चीन को बड़ी संख्या में चिप की बिक्री अमेरिका की तकनीकी बढ़त और राष्ट्रीय सुरक्षा के लिहाज से संवेदनशील मुद्दा बन गई है।


बाइडेन की सख्त नीति के बाद ट्रंप प्रशासन का यह रुख अमेरिका-चीन तकनीकी प्रतिस्पर्धा में बड़े बदलाव का संकेत माना जा रहा है।

Post a Comment

और नया पुराने