Top News
Loading...

विजय की पहली जिला यात्रा, 14 हजार लोगों को सौगात

पुदुकोट्टई में 100 करोड़ से अधिक की सहायता, 23.25 करोड़ का आधुनिक बस स्टैंड भी जनता को समर्पित



चेन्नई। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय आज मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार पुदुकोट्टई जिले के आधिकारिक दौरे पर पहुंच रहे हैं। दौरे में विकास कार्यों के उद्घाटन और जनकल्याणकारी योजनाओं के जरिए सरकार जनता के बीच अपनी मौजूदगी मजबूत करेगी।


मुख्यमंत्री करीब 14 हजार लाभार्थियों को 100 करोड़ रुपये से अधिक की सहायता वितरित करेंगे। इस दौरान 23.25 करोड़ रुपये की लागत से तैयार आधुनिक बस स्टैंड का उद्घाटन किया जाएगा। इसके अलावा 8 करोड़ रुपये से बने बहुउद्देश्यीय इनडोर खेल परिसर का भी लोकार्पण प्रस्तावित है।


कार्यक्रम में पूर्ण हो चुकी परियोजनाओं का उद्घाटन और नई योजनाओं की शुरुआत भी होगी। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर जिले में करीब 4 हजार पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है।


आगामी उपचुनावों की राजनीतिक सरगर्मी के बीच इस दौरे पर विकास के साथ सियासी नजरें भी टिकी हैं।

Post a Comment

और नया पुराने