Top News
Loading...

चाऊमीन ने बिगाड़े 118 बच्चों के पेट

 मंडई में खाना खाने के बाद मचा हड़कंप, 45 बच्चों को जिला अस्पताल भेजा



बालाघाट के ग्राम हिर्री में मंडई के दौरान चाऊमीन खाने के बाद 118 बच्चों की तबीयत बिगड़ने से हड़कंप मच गया। बच्चों को उल्टी, दस्त और पेट दर्द की शिकायत के बाद स्थानीय स्तर पर उपचार दिया गया। हालत गंभीर नजर आने पर 45 बच्चों को जिला अस्पताल रेफर किया गया।


घटना के बाद स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन की टीम सक्रिय हुई। फिलहाल सभी बच्चों की हालत सुरक्षित बताई जा रही है। सबसे बड़ा सवाल यह है कि मंडई में खाद्य सामग्री की जांच किस स्तर पर हुई और बच्चों को परोसे गए भोजन की गुणवत्ता की निगरानी किसने की?


यदि भोजन दूषित था तो जिम्मेदार कौन है और खाद्य सुरक्षा विभाग ने आयोजन स्थल पर जांच क्यों नहीं की? प्रशासन को केवल बच्चों के इलाज तक सीमित रहने के बजाय भोजन के नमूने लेकर जांच और जिम्मेदारी तय करने की कार्रवाई भी करनी चाहिए। यह घटना फिर सवाल खड़ा करती है—बच्चों की सेहत से खिलवाड़ कब रुकेगा?

Post a Comment

और नया पुराने