Top News
Loading...

10 हजार का जुर्माना, अब दावा खारिज होने की चेतावनी

 

सिंधिया राजघराने की संपत्ति विवाद में कोर्ट सख्त, अगली सुनवाई में व्यक्तिगत हाजिरी अनिवार्य


ग्वालियर में सिंधिया राजघराने की करीब 41 हजार करोड़ रुपये की संपत्ति के विवाद में नया मोड़ आया है। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की बुआ की बेटी प्रतिमा देवी राणा को अदालत ने 10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। बुधवार को सुनवाई के दौरान उनके लगातार गैरहाजिर रहने पर अदालत ने नाराजगी जताई। प्रतिमा देवी ने आरोप लगाया है कि पारिवारिक समझौते के दस्तावेज पर उनसे धोखे से हस्ताक्षर कराए गए थे। अदालत ने इन आरोपों के समर्थन में उन्हें साक्ष्य पेश करने का अवसर दिया था।



प्रतिमा के वकील ने उनकी गैरहाजिरी की वजह नेपाल से ग्वालियर आने के लिए टिकट नहीं मिलना और तबीयत खराब होना बताया। अदालत ने अगली सुनवाई 2 दिसंबर तय करते हुए स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि वह व्यक्तिगत रूप से उपस्थित नहीं हुईं तो उनका संपत्ति संबंधी दावा खारिज किया जा सकता है।

Post a Comment

और नया पुराने