अमलतास अस्पताल में विश्व गठिया दिवस पर कार्यक्रम, डॉ. पुनीत माहेश्वरी ने बताए लक्षण और उपचार
देवास। विश्व गठिया दिवस पर अमलतास मेडिकल कॉलेज अस्पताल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें जोड़ों के दर्द, सूजन, अकड़न और गठिया के समय पर उपचार को लेकर जानकारी दी गई।
अस्थि रोग विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. पुनीत माहेश्वरी ने गठिया के प्रमुख प्रकारों, लक्षणों, बचाव और उपचार के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि जोड़ों में लगातार दर्द, सूजन या सुबह अधिक अकड़न होने पर अनदेखी नहीं करें। समय पर विशेषज्ञ चिकित्सक से परामर्श लेने से बीमारी के प्रभाव को नियंत्रित करने में मदद मिल सकती है।
उन्होंने वजन नियंत्रित रखने, नियमित व्यायाम, योग और संतुलित पौष्टिक आहार अपनाने की सलाह दी।
वर्ष 2026 की थीम ‘अपने सपनों को साकार करें’ के संदेश के अनुरूप उचित उपचार और सक्रिय जीवनशैली पर जोर दिया गया। कार्यक्रम के अंत में निदेशक प्रशासन ने चिकित्सकों एवं उपस्थित लोगों का आभार जताया और स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने की अपील की।

एक टिप्पणी भेजें