खंडवा। मध्यप्रदेश के खंडवा में मंगलवार, 13 अक्टूबर को आयोजित राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान अलंकरण समारोह एवं संगीत संध्या में वरिष्ठ अभिनेता रघुवीर यादव को राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान से सम्मानित किया गया। इस उपलब्धि पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उन्हें बधाई दी और उनके कला जगत में योगदान की सराहना की।
किशोर कुमार की जन्मभूमि खंडवा में आयोजित समारोह संगीत और सिनेमा के चाहने वालों के लिए खास रहा। रघुवीर यादव ने अपने अभिनय और बहुमुखी प्रतिभा से हिंदी सिनेमा में अलग पहचान बनाई है। सम्मान मिलने से उनके प्रशंसकों और कला प्रेमियों में उत्साह देखा गया।
खंडवा का नाम आते ही किशोर कुमार की याद और यहां की मशहूर दूध-जलेबी का स्वाद चर्चा में आ जाता है। सम्मान समारोह ने एक बार फिर शहर की सांस्कृतिक पहचान को सुर्खियों में ला दिया।

एक टिप्पणी भेजें