Top News
Loading...

गुजरात की सेवा से देश के नेतृत्व तक… नथवानी ने की मोदी की तारीफ, एआईएमआईएम ने अखिलेश से पूछे सवाल



लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राज्यसभा उम्मीदवार धनराज नथवानी की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ अब राजनीतिक चर्चा का विषय बन गई है। नथवानी ने मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने पर कहा कि 2001 में गुजरात के मुख्यमंत्री बनने से लेकर प्रधानमंत्री के रूप में देश का नेतृत्व करने तक उनकी यात्रा उल्लेखनीय रही है। उन्होंने मोदी के राष्ट्र निर्माण के प्रति समर्पण और सेवा भावना की भी प्रशंसा की। 


नथवानी को समाजवादी पार्टी ने उत्तर प्रदेश से राज्यसभा उम्मीदवार बनाया है और उन्होंने 30 सितंबर को नामांकन दाखिल किया था। 


नथवानी के बयान पर एआईएमआईएम के राष्ट्रीय प्रवक्ता शादाब चौहान ने समाजवादी पार्टी और अखिलेश यादव से सवाल किया। उन्होंने पूछा कि क्या सपा भी मोदी सरकार की नीतियों को लेकर नथवानी के विचारों से सहमत है और क्या वह मोदी के 25 वर्ष को ‘सेवा का संकल्प’ मानती है। 


इस बयान ने राज्यसभा चुनाव से पहले सपा की राजनीतिक दिशा और नथवानी की भूमिका को लेकर नई बहस छेड़ दी है।

Post a Comment

और नया पुराने