Top News
Loading...

अवैध मदिरा के विरुद्ध इंदौर आबकारी विभाग का स्पेशल ड्राइव अभियान

एक आरोपी के कब्जे से भारी मात्रा में विभिन्न ब्रांड की मदिरा बरामद




 जिला कलेक्टर महोदय इंदौर श्री शिवम वर्मा के आदेश एवं सहायक आयुक्त आबकारी श्री अभिषेक तिवारी जी के द्वारा दिये निर्देशानुसार तथा कंट्रोलर महोदय कमलेश सोलंकी एवं डिप्टी कंट्रोलर मनोज अग्रवाल के निर्देशन में अवैध मदिरा के निर्माण, परिवहन, विक्रय एवं सेवन के विरुद्ध स्पेशल ड्राइव इंदौर अभियान चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में दिनांक 03.10.2026 को दौरान गश्त वृत्त महू -अ इंदौर के सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्रीमती निधि शर्मा एवं उप निरीक्षक श्री जयेश वास्केल को सूचना के आधार पर सोनवाय टोल के पास इंदौर में एक टाटा मैजिक टेम्पो के अंदर से 96 बल्क लीटर अवैध मदिरा बरामद की गई ।

 जिसमे विभिन्न ब्रांड की मदिरा बरामद की गई, जिसमें- लंदन प्राइड व्हिस्की की 03 पेटी,आइकॉनिक व्हिस्की की 01 पेटी ,लंदन प्राइड ऑरेंज वोदका की 02पेटी,बोल्ट बीयर 02 पेटी एवं देशी मदिरा प्लेन की 02 पेटी कुल 10 पेटी बरामद की गई। बरामद मदिरा एवं वाहन का अनुमानित बाजार मूल्य 12,00,000/- रुपए निकाला गया है।उक्त मदिरा को आबकारी विभाग द्वारा विधिवत कब्जे में लिया गया तथा आरोपी अमित पिता अरविंद तिवारी के विरुद्ध मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम, 1915 की धारा 34(1) के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर आगामी वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।


*उक्त कार्रवाई* में सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्रीमती निधि शर्मा ,उप निरीक्षक जयेश वास्केल के साथ आबकारी आरक्षक कमलेश निहोरे,विवेक कनाडे एवं अर्जुन धुर्वे की सक्रिय भागीदारी रही।

Post a Comment

Previous Post Next Post