नई दिल्ली। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर निशाना साधा है। केजरीवाल ने एक वीडियो जारी कर हालिया घटनाक्रम पर सवाल उठाए। उन्होंने तंज कसते हुए कहा, “कल के तांडव के बाद ऐसा न हो कि ज्ञानेश कुमार के साथ-साथ मोदीजी को भी इस्तीफा देना पड़ जाए।” केजरीवाल के इस बयान से राजनीतिक हलकों में चर्चाएं तेज हो गई हैं। उनके निशाने पर प्रधानमंत्री और मुख्य चुनाव आयुक्त की भूमिका रही। बयान को लेकर भाजपा की प्रतिक्रिया पर भी नजर रहेगी।
केजरीवाल का मोदी पर तंज, बोले— ज्ञानेश कुमार के साथ प्रधानमंत्री को भी न देना पड़े इस्तीफा
Boudhik Pratikar
0

एक टिप्पणी भेजें