उपराष्ट्रपति ने घर और रोजगार को बनाया चुनावी मुद्दा
अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने ओहायो के मतदाताओं से भारतीय मूल के कारोबारी विवेक रामास्वामी को अगला गवर्नर चुनने की अपील की है। सिनसिनाटी की चुनावी रैली में वेंस ने घर और रोजगार जैसे मुद्दों को प्रमुखता देते हुए रामास्वामी के समर्थन में प्रचार किया।
वेंस ने कहा कि रामास्वामी ओहायो में नए रोजगार पैदा करने, निवेश बढ़ाने और ऊर्जा लागत घटाने की दिशा में काम करेंगे। उन्होंने मकान मालिकों को संपत्ति कर में बड़ी राहत देने के रामास्वामी के वादे का भी उल्लेख किया।
रामास्वामी को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का भी समर्थन प्राप्त है। तीन नवंबर को होने वाले चुनाव में उनका मुकाबला डेमोक्रेटिक उम्मीदवार एमी एक्टन से है। चुनाव में रोजगार, महंगाई, आवास और कर राहत जैसे मुद्दे अहम बने हुए हैं।

एक टिप्पणी भेजें