Top News
Loading...

70 फर्जी पासपोर्ट, 120 विदेश यात्राएं; गिरफ्तारी सिर्फ सात



मध्यप्रदेश में बांग्लादेशी नागरिकों को भारतीय पासपोर्ट दिलाने का मामला, 100 से ज्यादा संदिग्धों की पहचान से सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल

मध्यप्रदेश में फर्जी दस्तावेजों के जरिए बांग्लादेशी नागरिकों को भारतीय पासपोर्ट जारी कराने के मामले ने जांच एजेंसियों की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। विशेष कार्यबल ने 100 से ज्यादा संदिग्धों को चिह्नित किया है, लेकिन अब तक केवल सात गिरफ्तारियां होने की जानकारी सामने आई है।

जांच में 70 से अधिक संदिग्ध पासपोर्ट और इनके जरिए 120 से ज्यादा विदेश यात्राओं का दावा किया गया है। अब पुलिस सत्यापन से लेकर पासपोर्ट जारी करने की पूरी प्रक्रिया की जांच की जा रही है।

सबसे बड़ा सवाल यह है कि यदि दस्तावेज फर्जी थे, तो सत्यापन के दौरान उनकी पहचान क्यों नहीं हुई? पासपोर्ट जारी करने की प्रक्रिया में कहां चूक हुई और संदिग्धों की मदद किसने की? इन सवालों के जवाब जांच से ही सामने आएंगे। इतने गंभीर मामले में केवल गिरफ्तारी की संख्या नहीं, बल्कि पूरे नेटवर्क और जिम्मेदार लोगों की पहचान जरूरी है।

Post a Comment

और नया पुराने