Top News
Loading...

पुराने शिक्षाकर्मियों को टीईटी से राहत? हाईकोर्ट ने सरकार को दिया 60 दिन का समय

मध्य प्रदेश में वर्षों से सेवाएं दे रहे पुराने शिक्षाकर्मियों के लिए शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) का मामला फिर चर्चा में है। जबलपुर स्थित मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने 1997 से 1999 के बीच नियुक्त शिक्षाकर्मियों को टीईटी से छूट देने की मांग पर राज्य सरकार को 60 दिन के भीतर निर्णय लेने का निर्देश दिया है।



मामला उन शिक्षाकर्मियों से जुड़ा है, जिनकी नियुक्तियां वर्ग-दो और वर्ग-तीन के पदों पर हुई थीं। याचिकाकर्ताओं ने दलील दी कि उनकी नियुक्ति के समय लागू नियमों को ध्यान में रखकर टीईटी की अनिवार्यता पर विचार किया जाना चाहिए।


अदालत ने संबंधित अधिकारी को लंबित अभ्यावेदनों पर कानून के अनुसार स्पष्ट और कारण सहित निर्णय लेने को कहा है।


हालांकि, हाईकोर्ट ने टीईटी से छूट नहीं दी है। न ही पदोन्नति के संबंध में कोई अंतिम राहत प्रदान की है। अब सरकार को निर्धारित समय में कानूनी प्रावधानों के आधार पर फैसला करना होगा।


गौरतलब है कि सर्वोच्च न्यायालय ने भी टीईटी को संबंधित शिक्षकों के लिए अनिवार्य योग्यता माना है और परीक्षा उत्तीर्ण करने की समय-सीमा 31 अगस्त 2028 तक बढ़ाई है। ऐसे में पुराने शिक्षाकर्मियों की निगाहें अब राज्य सरकार के निर्णय पर टिकी हैं।

Post a Comment

और नया पुराने