Top News
Loading...

कन्नड़ एक्ट्रेस रान्या राव समेत 4 पर ₹270.8 करोड़ का जुर्माना, दुबई से 127 किलो से ज्यादा सोना लाने का आरोप



बेंगलुरु। दुबई से भारत में कथित सोना तस्करी के मामले में कन्नड़ अभिनेत्री रान्या राव और तीन अन्य पर कस्टम विभाग ने कुल ₹270.8 करोड़ का जुर्माना लगाया है। 30 सितंबर को जारी आदेश में कस्टम विभाग ने रान्या राव को कथित नेटवर्क का प्रमुख आरोपी बताते हुए ₹102.5 करोड़ का जुर्माना लगाया। अन्य आरोपियों में तरुण कोंडुरु राजू पर ₹62.1 करोड़ तथा साहिल सकारिया जैन और भरत कुमार जैन पर ₹53.1-₹53.1 करोड़ की पेनल्टी लगाई गई है। 


मामले की शुरुआत 3 मार्च 2025 को हुई थी, जब दुबई से बेंगलुरु पहुंची रान्या राव के पास से करीब 14.2 किलो विदेशी मूल का सोना, जिसकी कीमत लगभग ₹12.6 करोड़ बताई गई, बरामद हुआ था। जांच एजेंसियों के अनुसार सोना उनके पैरों, कमर, कपड़ों की जेबों और जूतों में छिपाया गया था। उनके घर की तलाशी में करीब ₹2.67 करोड़ नकद और ₹2.06 करोड़ की सोने की ज्वेलरी भी मिली थी। 


ED की जांच के मुताबिक मार्च 2024 से मार्च 2025 के बीच कुल 127.287 किलो सोना, करीब ₹102.55 करोड़ मूल्य का, कथित तौर पर भारत लाया गया। एजेंसी के अनुसार इसकी बिक्री के बाद रकम नकद और हवाला चैनलों के जरिए इधर-उधर की गई। 


कस्टम विभाग ने आदेश तैयार करते समय 16 घंटे से ज्यादा CCTV फुटेज, 152 दस्तावेजों और डिजिटल व वित्तीय साक्ष्यों का इस्तेमाल किया। आरोपियों को आदेश के खिलाफ कस्टम्स कमिश्नर (अपील) के समक्ष 60 दिन के भीतर अपील करने का अधिकार है।

Post a Comment

और नया पुराने