उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले भारतीय जनता पार्टी ने अपने मीडिया विभाग का नए सिरे से गठन किया है। प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की ओर से जारी सूची में 31 प्रदेश प्रवक्ताओं और 25 मीडिया पैनलिस्टों को जिम्मेदारी दी गई है। नई टीम में पुराने चेहरों को बरकरार रखने के साथ कई नए लोगों को भी मौका दिया गया है।
प्रदेश प्रवक्ताओं की सूची में राकेश त्रिपाठी और प्रशांत उमराव समेत डॉ. समीर सिंह, कौशलेंद्र पटेल, मनीष शुक्ला, हीरो बाजपेयी, जुगल किशोर, लालजी निर्मल, आनंद दुबे, अवनीश त्यागी, आलोक वर्मा, अनिला सिंह, साक्षी दिवाकर, संजय चौधरी, अशोक पाण्डेय, एसएन सिंह, मनोज पोसवाल और डॉ. ऋचा सिंह को शामिल किया गया है। इनके अलावा प्रियंक पाण्डेय, नवीन श्रीवास्तव, रामनिवास यादव, अनुभव चक, डॉ. रजनीश त्यागी, ब्रह्मप्रकाश पाल, आशीष कुमार गुप्ता, डॉ. अंकुश त्रिपाठी और अन्य नाम भी सूची में हैं।
मीडिया पैनलिस्टों की 25 सदस्यीय टीम में अमित वाल्मीकी, डॉ. कौशल कान्त, राघवेन्द्र सिंह, शरतेन्दु त्रिवेदी ‘शरद’, रवि सोनकर, अभय प्रताप सिंह, गौरव माहेश्वरी, पल्लवी सिंह, अपर्णा दीक्षित, ओपी मिश्रा, जेबा यासमीन, पवन गोयल, धनंजय शुक्ला समेत अन्य लोगों को जिम्मेदारी मिली है।
प्रदेश मीडिया सह-संयोजक के तौर पर हिमांशु दुबे और दीपक बघेल को जिम्मेदारी दी गई है। वहीं दिवस चतुर्वेदी और मनोज त्रिवेदी मीडिया वॉच की भूमिका संभालेंगे। क्षेत्रीय स्तर पर अवध, पश्चिम, कानपुर, काशी, गोरखपुर और ब्रज के लिए भी संयोजक-सहसंयोजकों की नियुक्तियां की गई हैं।

Post a Comment