कुआलालंपुर। मलेशिया में नौकरी दिलाने के नाम पर भारतीय नागरिकों के साथ धोखाधड़ी के मामले सामने आने के बाद भारतीय उच्चायोग ने एडवाइजरी जारी की है।
उच्चायोग ने कहा कि बिना वैध वर्क परमिट के नौकरी के लिए मलेशिया न जाएं। टूरिस्ट या सोशल विजिट पास पर पहुंचने वाले भारतीयों को हिरासत और कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ सकता है। उच्चायोग ने नौकरी के ऑफर की विश्वसनीयता और वर्क परमिट की अनिवार्य रूप से जांच करने की सलाह दी है।

Post a Comment