Top News
Loading...

ग्लोबल साउथ की बैठक में जयशंकर ने उठाए ऊर्जा, खाद्य सुरक्षा और व्यापार के मुद्दे


न्यूयॉर्क। विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने संयुक्त राष्ट्र महासभा के 81वें सत्र से इतर ग्लोबल साउथ देशों की उच्चस्तरीय बैठक को संबोधित किया। उन्होंने बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव, सप्लाई चेन पर दबाव, व्यापार में बाधाओं, बढ़ते कर्ज और जलवायु संकट को विकासशील देशों के सामने प्रमुख चुनौतियां बताया। 



जयशंकर ने ग्लोबल साउथ देशों से आर्थिक, तकनीकी और पर्यावरणीय सहयोग मजबूत करने की अपील की। उन्होंने ऊर्जा की उपलब्धता और कीमतों में अस्थिरता, अनाज और उर्वरक आपूर्ति, समुद्री व्यापार की सुरक्षा तथा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से पैदा हो रहे नए बदलावों पर भी सहयोग की जरूरत बताई। 


उन्होंने वैश्विक निर्णय लेने वाली संस्थाओं में ग्लोबल साउथ की अधिक भागीदारी और बहुपक्षीय व्यवस्था में सुधार की जरूरत पर भी जोर दिया।

Post a Comment

Previous Post Next Post