Top News

करोंद से मिसाइल चलाकर काजी कैंप पर गिरा दो’—भाजपा विधायक के बयान पर बवाल

 ‘

भोपाल। हुजूर से भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा के एक बयान ने राजधानी की सियासत में नया विवाद खड़ा कर दिया है। करोंद में आयोजित मटकी फोड़ कार्यक्रम के दौरान भाषण देते हुए शर्मा ने मिसाइल का जिक्र करते हुए कहा कि करोंद चौराहे से मिसाइल चलाकर काजी कैंप में गिरा दो। बयान का वीडियो सामने आने के बाद राजनीतिक विवाद तेज हो गया है।



विवाद बढ़ने के बाद विधायक ने तत्काल सफाई देते हुए कहा कि उनका आशय भोपाल के काजी कैंप से नहीं, बल्कि इस्लामाबाद के काजी कैंप से था। हालांकि, इसी सफाई ने एक नया सवाल खड़ा कर दिया है—आखिर इस्लामाबाद में वह कौन-सा ‘काजी कैंप’ है, जिसका विधायक उल्लेख कर रहे थे? विपक्ष ने इसी बिंदु को लेकर सरकार से जवाब मांगा है।


सवाल सिर्फ एक बयान का नहीं है। सवाल यह है कि सार्वजनिक जीवन में बैठे जनप्रतिनिधियों की भाषा की सीमा क्या होनी चाहिए? राजनीतिक मंच पर राष्ट्रवाद, आतंकवाद और सैन्य ताकत की चर्चा अपनी जगह है, लेकिन किसी स्थान पर मिसाइल गिराने जैसी भाषा क्या राजनीतिक भाषण की स्वीकार्य सीमा में आती है?


विपक्ष ने मुख्यमंत्री से विधायक के बयान पर कार्रवाई को लेकर स्थिति स्पष्ट करने की मांग की है।


अब असली परीक्षा सरकार की है—क्या जनप्रतिनिधि के विवादित बयान को राजनीतिक भाषण मानकर नजरअंदाज किया जाएगा, या सार्वजनिक मर्यादा और कानून के पैमाने पर इसकी जांच होगी?


जनप्रतिनिधि की ताकत उसकी भाषा की आक्रामकता में नहीं, बल्कि शब्दों की जिम्मेदारी में होनी चाहिए।

Post a Comment

Previous Post Next Post