Top News

इंदौर में अवैध शराब परिवहन पर आबकारी विभाग का शिकंजा, 4 वाहन और 10 पेटी से ज्यादा शराब जब्त

 


इंदौर में अवैध मदिरा के परिवहन के खिलाफ आबकारी विभाग ने अलग-अलग इलाकों में कार्रवाई करते हुए 4 वाहन और 10 पेटी से अधिक देशी-विदेशी मदिरा जब्त की। आबकारी आयुक्त इंद्रर सिंग जामोद के निर्देशन पर सहायक आयुक्त आबकारी अभिषेक तिवारी के निर्देशन तथा कंट्रोलर कमलेश सोलंकी और डिप्टी कंट्रोलर मनोज अग्रवाल के मार्गदर्शन में कार्रवाई की गई।


मालवा मिल चौराहे पर 75 पाव देशी मसाला शराब के साथ बाइक जब्त की गई। स्कीम नंबर 78 में ई-रिक्शा से 5 पेटी देशी शराब बरामद हुई। मारीमाता चौराहे से 100 पाव देशी प्लेन शराब और निपानिया से 2 पेटी विदेशी शराब जब्त की गई।


कार्रवाई में संबंधित आरोपियों के खिलाफ मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)(क) के तहत प्रकरण दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई।

आबकारी आयुक्त इंद्रर सिंग जामोद ने बताया कि अभी तक जितनी भी कार्रवाई हुई है मध्यप्रदेश में उसमें से सबसे ज्यादा शराब इंदौर शहर में ही पकड़ी गई है !

Post a Comment

Previous Post Next Post