Top News

100% अमेरिकी टैरिफ के खतरे पर खरगे का केंद्र पर हमला

 


नई दिल्ली । भारत पर 100% तक अमेरिकी टैरिफ के संभावित खतरे के बीच कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि टैरिफ, व्यापार, H-1B इमिग्रेशन, वीजा और डिजिटल पेमेंट जैसे मामलों में अमेरिका का दबाव बढ़ रहा है। 



खरगे ने UPI पर प्रस्तावित 0.4% MDR का भी विरोध करते हुए इसे सरकार की कमजोरी से जोड़ा। हालांकि, सरकार के मुताबिक यह शुल्क केवल चुनिंदा ₹2,000 से अधिक के मर्चेंट लेनदेन पर लागू होगा और करीब 96% मर्चेंट UPI लेनदेन प्रभावित नहीं होंगे। 


अमेरिका में भारत समेत कुछ देशों पर 100% टैरिफ की अनुमति देने वाले विधेयक पर 16 सितंबर को अंतिम मतदान होना है।

Post a Comment

Previous Post Next Post