नई दिल्ली। सामाजिक और सार्वजनिक मुद्दों पर सक्रिय अभिजीत दीपके ने प्रधानमंत्री से ‘जेनरेशन ज़ेड’ (वर्तमान युवा पीढ़ी) को ध्यान में रखते हुए विशेष नीतियां बनाने की मांग की है। उनका कहना है कि तेजी से बदलती तकनीक, कृत्रिम बुद्धिमत्ता, डिजिटल अर्थव्यवस्था और रोजगार के नए स्वरूपों के बीच युवाओं की जरूरतें भी बदल रही हैं।
दीपके ने कहा कि युवाओं के लिए कौशल विकास, रोजगार, उद्यमिता, नवाचार, मानसिक स्वास्थ्य, डिजिटल शिक्षा और भविष्य की तकनीकों से जुड़ी योजनाओं को और मजबूत किया जाना चाहिए। उनका मानना है कि देश के विकास में युवा सबसे बड़ी ताकत हैं और उनकी अपेक्षाओं के अनुरूप नीतियां तैयार करना समय की आवश्यकता है।
उन्होंने उम्मीद जताई कि सरकार युवा वर्ग के सुझावों पर विचार करेगी और ऐसी पहल करेगी, जिससे नई पीढ़ी को शिक्षा, रोजगार और नवाचार के बेहतर अवसर मिल सकें।

Post a Comment