Top News

कार्लसन फिर चैंपियन

दुनिया के नंबर-एक शतरंज खिलाड़ी मैग्नस कार्लसन ने एक बार फिर अपनी बादशाहत साबित करते हुए पेरिस में आयोजित ई-स्पोर्ट्स विश्व कप शतरंज का खिताब अपने नाम कर लिया। इसके साथ ही उन्होंने लगातार दूसरी बार यह खिताब जीतने का कारनामा किया। 


फा


इनल में कार्लसन का सामना बेलारूस के ग्रैंडमास्टर डेनिस लाजाविक से हुआ। कार्लसन ने दोनों सेट में 3-1 के समान अंतर से जीत दर्ज करते हुए मुकाबला 2-0 से अपने नाम किया। खास बात यह रही कि पूरे टूर्नामेंट में कार्लसन को एक भी हार का सामना नहीं करना पड़ा। 


कार्लसन की जीत इसलिए भी खास रही क्योंकि उन्होंने क्वार्टर फाइनल में भारतीय ग्रैंडमास्टर निहाल सरीन को 2.5-0.5 से हराया था। इसके बाद सेमीफाइनल में फ्रांस के अलिरेजा फिरोजा को 4-1 से मात देकर फाइनल में जगह बनाई। 


खिताब के साथ कार्लसन को 2.5 लाख अमेरिकी डॉलर की पुरस्कार राशि मिली, जबकि उपविजेता लाजाविक को 1.9 लाख डॉलर मिले। भारत के निहाल सरीन पांचवें स्थान पर रहे। 


कार्लसन ने 2025 में भी इस प्रतियोगिता का पहला संस्करण जीता था। तब उन्होंने फाइनल में फिरोजा को हराकर खिताब अपने नाम किया था। अब लगातार दूसरी जीत के साथ उन्होंने ई-स्पोर्ट्स की शतरंज प्रतियोगिता में भी अपनी बादशाहत कायम कर दी है। 


**शतरंज की बिसात हो या ऑनलाइन मुकाबला—कार्लसन का खेल अभी भी बाकी खिलाड़ियों के लिए बड़ी चुनौती बना हुआ है।**

Post a Comment

Previous Post Next Post