Top News

नशा मां-बाप के सपने तोड़ देता है', पीएम मोदी का युवाओं से आह्वान— विकसित भारत के लिए नशामुक्त पीढ़ी जरूरी

'


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान' की शुरुआत करते हुए देशभर के युवाओं से नशे से दूर रहने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि नशा केवल एक व्यक्ति को नहीं, बल्कि पूरे परिवार के सपनों और भविष्य को बर्बाद कर देता है।

प्रधानमंत्री ने कहा, "नशा मां-बाप के सपनों को तोड़ देता है। जो युवा देश का भविष्य हैं, उन्हें ड्रग्स जैसी बुराई से बचना होगा। विकसित भारत का सपना तभी पूरा होगा, जब देश की युवा शक्ति स्वस्थ, जागरूक और नशामुक्त होगी।"

उन्होंने बताया कि इस अभियान के तहत देशभर के एक करोड़ से अधिक जेन-ज़ेड (Gen-Z) युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया जाएगा। अभियान में शिक्षण संस्थानों, सामाजिक संगठनों, स्वयंसेवी संस्थाओं और युवाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।

प्रधानमंत्री ने ड्रग्स तस्करी को समाज और राष्ट्र के लिए गंभीर खतरा बताते हुए कहा कि नशे का नेटवर्क केवल युवाओं का भविष्य नहीं छीनता, बल्कि देश की सामाजिक और आर्थिक शक्ति को भी कमजोर करता है। उन्होंने परिवारों से भी अपील की कि वे बच्चों के व्यवहार पर ध्यान दें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि को नजरअंदाज न करें।

उन्होंने युवाओं से खेल, योग, नवाचार और कौशल विकास जैसी सकारात्मक गतिविधियों से जुड़ने का आग्रह करते हुए कहा कि नशामुक्त युवा ही विकसित भारत की सबसे बड़ी ताकत बनेंगे।

Post a Comment

Previous Post Next Post