ठाणे। महाराष्ट्र की राजनीति में राष्ट्रवादी कांग्रेस के भीतर जारी खींचतान के बीच सुनेत्रा पवार गुट को बड़ा राजनीतिक झटका लगा है। ठाणे में पार्टी के युवा अध्यक्ष सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ के नेतृत्व वाले गुट में शामिल हो गए।
इस मौके पर वरिष्ठ नेता ने इसे "घर वापसी" बताते हुए कहा कि पार्टी की मूल विचारधारा में विश्वास रखने वाले कार्यकर्ता लगातार शरद पवार के नेतृत्व में लौट रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि आने वाले समय में अन्य नेता और कार्यकर्ता भी इस गुट से जुड़ सकते हैं।
विरु वाघमारे ने भी शरद पवार के नेतृत्व पर भरोसा जताते हुए कहा कि उन्होंने कार्यकर्ताओं की भावनाओं और पार्टी के मूल सिद्धांतों को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया है।
इस घटनाक्रम को ठाणे और आसपास के क्षेत्रों में राष्ट्रवादी कांग्रेस की राजनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि इससे दोनों गुटों के बीच संगठनात्मक और राजनीतिक प्रतिस्पर्धा और तेज हो सकती है।

Post a Comment