Top News

मध्य प्रदेश की यामिनी मौर्य और अजय बाबू ने जीते रजत पदक, सरकार देगी ₹25-25 लाख और सरकारी नौकरी



भोपाल। ग्लासगो में चल रहे कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में मध्य प्रदेश के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रदेश का नाम रोशन किया है। सागर की जूडो खिलाड़ी यामिनी मौर्य और भारोत्तोलक अजय बाबू ने अपने-अपने मुकाबलों में रजत पदक जीतकर भारत की झोली में दो अहम पदक जोड़े। 

दोनों खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर मुख्यमंत्री मोहन यादव और खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने उन्हें बधाई दी। राज्य सरकार ने मध्य प्रदेश खेल नीति के तहत दोनों खिलाड़ियों को ₹25-25 लाख की पुरस्कार राशि और सरकारी नौकरी देने की घोषणा की है। 

यामिनी और अजय ने बढ़ाया प्रदेश का गौरव

यामिनी मौर्य ने जूडो की महिला 57 किलोग्राम स्पर्धा में रजत पदक जीता।

अजय बाबू ने भारोत्तोलन में शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक अपने नाम किया। 

खेल मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने कहा कि दोनों खिलाड़ियों की सफलता मध्य प्रदेश के युवाओं के लिए प्रेरणा है। उन्होंने यामिनी से वीडियो कॉल पर बात कर उन्हें भविष्य में स्वर्ण पदक जीतने की शुभकामनाएं भी दीं। 

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि राज्य सरकार खिलाड़ियों को विश्वस्तरीय खेल सुविधाएं, आधुनिक प्रशिक्षण और हरसंभव सहयोग देने के लिए प्रतिबद्ध है, ताकि वे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन

Post a Comment

Previous Post Next Post