भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु अपनी राजकीय रोमानिया यात्रा के दौरान आज बुखारेस्ट स्थित विक्टोरिया पैलेस में रोमानिया के प्रधानमंत्री इली बोलोजान के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगी। इस बैठक में दोनों देशों के बीच व्यापार, निवेश, रक्षा सहयोग, शिक्षा, प्रौद्योगिकी, ऊर्जा तथा सांस्कृतिक संबंधों को और मजबूत बनाने पर चर्चा होने की उम्मीद है।
राष्ट्रपति मुर्मु रोमानिया के राष्ट्रपति निकुशोर दान के साथ भारत-रोमानिया व्यापार मंच को भी संबोधित करेंगी। इस मंच का उद्देश्य दोनों देशों के उद्योगों और निवेशकों के बीच नए अवसरों को बढ़ावा देना है।
रोमानिया राष्ट्रपति मुर्मु के तीन देशों—मोल्दोवा, उत्तरी मैसेडोनिया और रोमानिया—के राजकीय दौरे का अंतिम पड़ाव है। यह तीन दशक से अधिक समय बाद किसी भारतीय राष्ट्रपति की रोमानिया यात्रा है, जिसे भारत और पूर्वी यूरोप के देशों के साथ रणनीतिक एवं आर्थिक संबंधों को नई गति देने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Post a Comment