Top News

तेलंगाना के स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने दी बधाई, लोगों की तारीफ में कही ये बातेंPM Modi congratulated Telangana on its foundation day, saying these things in praise of the people

 

तेलंगाना राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मोदी समेत देश के तमाम नेताओं ने प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं. पीएम ने बधाई देते हुए कहा कि यह राज्य अपनी गौरवशाली संस्कृति और इतिहास के लिए प्रसिद्ध है. उन्होंने राज्य की जनता के अच्छे स्वास्थ्य और सफलता की कामना की.


सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए पीएम मोदी ने कहा ‘तेलंगाना राज्य स्थापना दिवस के विशेष अवसर पर तेलंगाना की जनता को हार्दिक शुभकामनाएं. तेलंगाना के लोग अपनी नवाचार और उद्यमिता और दृढ़ संकल्पके लिए जाने जाते हैं. यह राज्य अपनी गौरवशाली संस्कृति और इतिहास के लिए प्रसिद्ध है.साहस और दृढ़ संकल्प की कहानी’.

विकास के लिए समर्थन का भरोसा

पीएम मोदी ने कहा कि विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने में तेलंगाना की महत्वपूर्ण भूमिका है और केंद्र सरकार इस दिशा में राज्य को हर संभव सहयोग प्रदान करती रहेगी. उन्होंने कहा ‘केंद्र सरकार विकसित भारत के हमारे सपने को साकार करने में तेलंगाना के विकास पथ को समर्थन देने के लिए प्रतिबद्ध है’.उन्होंने कहा कि तेलंगाना अपनी गौरवशाली संस्कृति, समृद्ध इतिहास और साहसिक परंपराओं के लिए पूरे देश में पहचान रखता है. उन्होंने राज्यवासियों के उत्तम स्वास्थ्य, सफलता और समृद्धि की कामना भी की.

राष्ट्रपति मुर्मू ने की सराहना

इसके साथ ही राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी तेलंगाना की जनता को राज्य की स्थापना के अवसर पर बधाई दी. उन्होंने तेलंगाना संस्कृसांस्कृतिक विरासत और मेहनती लोगों की सराहना की. मुर्मू ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए कहा राज्य ने पिछले कुछ सालों में में नवाचार और विकास के क्षेत्र में महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं. उन्होंने अपने संदेश में राज्य के नागरिकों के सुख-समृद्धि और निरंतर विकास की कामना करते हुए कहा कि तेलंगाना भविष्य में भी प्रगति के नए आयाम स्थापित करेगा.

अमित शाह ने शुभकामनाएं

वहीं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं. शाह ने कहा कि अपनी विशिष्ट संस्कृति और असाधारण औद्योगिक क्षमता के साथ, तेलंगाना राष्ट्र की प्रगति में एक अहम भूमिका निभाता है. उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए कहा ‘तेलंगाना राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर मैं राज्य के समस्त लोगों को अपनी हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं. अपनी विशिष्ट संस्कृति और असाधारण औद्योगिक क्षमता के साथ, तेलंगाना राष्ट्र की प्रगति में एक अहम भूमिका निभाता है.मुझे पूरी उम्मीद है कि यह राज्य विकास की नई ऊंचाइयों को छूता रहेगा और भारत की गरिमा व प्रतिष्ठा को और भी उच्च स्तरों तक ले जाएगा’.

Post a Comment

Previous Post Next Post