Top News

VIP हाउस में चोरी से हड़कंप, मंत्री के घर से लाखों नहीं, 1.13 करोड़ के गहने Theft in VIP house creates stir, not lakhs but jewellery worth Rs 1.13 crore stolen from minister's house



कर्नाटक के बेंगलुरु में चोरों ने एक मंत्री के घर को निशाना बनाया और 1.13 करोड़ रुपये के गहने पार कर दिए. पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, आरोपियों ने एक बार नहीं, बल्कि कई बार चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया. आरोपी बार-बार मंत्री के घर पर चोरी की वारदात को अंजाम देते थे, लेकिन वो किसी की नजर में नहीं आते थे. मंत्री की मां को जब शक हुआ तो उन्होंने पुलिस में शिकायत दी, जिसके बाद पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपियों के पास से 1.13 करोड़ रुपये के चोरी किए गए गहने बरामद किए हैं.

शिवाजीनगर पुलिस ने मंत्री जमीर अहमद खान के घर से करोड़ों रुपये के सोने के आभूषण चुराने वाले दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार आरोपियों के नाम सैयद आमिर और आमिर अहमद हैं. पिछले एक साल से छावनी के पास स्थित मंत्री जमीर के घर से 1.13 करोड़ रुपये के सोने के आभूषण चरणबद्ध तरीके से चोरी हो रहे थे. बाद में, जमीर अहमद की मां की शिकायत पर, शिवाजीनगर पुलिस ने जांच की और दोनों को गिरफ्तार कर लिया. पता चला है कि उन्होंने यात्रा व्यवसाय में हुए नुकसान के कारण यह अपराध किया.

मंत्री के घर से 1.13 करोड़ रुपये के गहने चोरी

उन्होंने चोरी किए गए 1.13 करोड़ रुपये के सोने के आभूषण गिरवी रखकर धन जुटाया था और लाभ कमाने के लिए अचल संपत्ति में निवेश करने की योजना बनाई थी. हालांकि, जब उन्होंने फोन का जवाब नहीं दिया, तो दोनों पर संदेह पैदा हुआ और पुलिस की जांच के बाद अपराध का खुलासा हुआ. आरोपियों ने माना की उन्होंने ने ही, चोरी का वारदात को अंजाम दिया था और उन पर किसी को शक ना हो इसके लिए वो कई बार में चोरी की वारदात को अंजाम दिया.

दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने चोरी वारदात को कबूल किया है. आरोपियों ने कहा कि उन्हें एक बिजनेस में घाटा हुआ था, जिसके बाद वो चोरी की घटनाओं को अंजाम देकर घाटे को पूरा करने का प्रयास कर रहे थे. उन्होंने कई बार में 1.13 करोड़ रुपये की चोरी की और उसे गिरवी रखकर पैसे हासिल किए. पैसे को इनवेस्ट कर मुनाफा कमाने की फिराक में थे.

Post a Comment

Previous Post Next Post