Top News

भारत को आत्मनिर्भर बनाने का रोडमैप…PM मोदी की पेट्रोल-डीजल और गोल्ड वाली अपील पर क्या बोले अमित शाह?Roadmap to make India self-reliant… What did Amit Shah say on PM Modi's appeal regarding petrol-diesel and gold?



मिडिल ईस्ट में तनाव और आर्थिक दबाव के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पेट्रोल-डीजल का कम इस्तेमाल और गोल्ड खरीद सीमित रखने की अपील पर गृह मंत्री अमित शाह ने बड़ा बयान दिया है. अमित शाह ने कहा कि वैश्विक संकट के इस दौर में पीएम मोदी ने देशवासियों से एक दूरदर्शी अपील की है. पेट्रोल-डीजल के उपयोग में संयम, वर्क फ्रॉम होम को बढ़ावा और केमिकल फर्टिलाइजर को छोड़ नेचुरल फार्मिंग को अपनाने का उनका यह आह्वान भारत को आत्मनिर्भर और उर्जा क्षेत्र में सुरक्षित राष्ट्र बनाने का स्पष्ट रोडमैप है.

यह वैश्विक चुनौतियों के बीच देश को एक स्थिर, सशक्त और अग्रणी राष्ट्र के रूप में स्थापित करने में निर्णायक सिद्ध होगा. वहीं अमित मालवीय ने कहा कि पीएम मोदी की भारतीयों से अपील इस बात की याद दिलाती है कि राष्ट्रीय शक्ति सामूहिक जिम्मेदारी और सोच-समझकर लिए गए निर्णयों से ही बनती है.

देश को आत्मनिर्भर बनाने का संकल्प

उन्होंने कहा कि हमने कोरोना काल में घर से काम करना, डिजिटल माध्यम से बैठक, वीडियो कॉन्फ्रेंस और कई अन्य तरीके विकसित किए हैं. हम इनके अभ्यस्त हो गए हैं. इस समय की आवश्यकता है कि हम इन तरीकों को फिर से शुरू करें. संकट के चलते विदेशी मुद्रा बचाने की आवश्यकता पर जोर देते हुए पीएम मोदी ने एक साल के लिए सोने की खरीद और विदेश यात्राओं को स्थगित करने का आह्वान किया.

उन्होंने कहा, हमें हर हाल में विदेशी मुद्रा बचानी होगी. उन्होंने विदेशी मुद्रा बचाने और देश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए खाद्य तेल की खपत कम करने, रासायनिक उर्वरकों का उपयोग कम करने, प्राकृतिक खेती और स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने का भी आह्वान किया.


.

Post a Comment

Previous Post Next Post