तिरूपति: ज्ञानेश कुमार ने कहा है कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने में प्रत्येक मतदाता की सक्रिय भागीदारी बेहद आवश्यक है। उन्होंने कहा कि मतदान केवल अधिकार नहीं, बल्कि लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत करने की जिम्मेदारी भी है।
तिरूपति में संवाददाताओं से बातचीत के दौरान मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने हाल ही में पश्चिम बंगाल, असम, केरल, पुद्दुचेरी और तमिलनाडु में संपन्न चुनावों को सफल और शांतिपूर्ण बताया। उन्होंने चुनाव प्रक्रिया में मतदाताओं, चुनाव कर्मियों और सुरक्षा बलों की भूमिका की सराहना की।
ज्ञानेश कुमार ने कहा कि शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत हैं। उन्होंने भरोसा जताया कि देश के मतदाता लगातार लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाते रहेंगे।
मुख्य निर्वाचन आयुक्त दो दिवसीय तिरूपति दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने तिरूमला स्थित प्रसिद्ध श्री व्यंकटेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना भी की। मंदिर प्रशासन की ओर से उनका पारंपरिक तरीके से स्वागत किया गया।
चुनाव आयोग के अधिकारियों के अनुसार दौरे के दौरान निर्वाचन व्यवस्था और मतदाता जागरूकता से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर भी चर्चा की जा सकती है।

Post a Comment