Top News

हाउसिंग बोर्ड अध्यक्ष बने ओम जैन, रैली में उमड़ा जनसैलाबOm Jain becomes Housing Board Chairman, huge crowd gathered at the rally

शैलेंद्र सिंह कुशवाहा उज्जैन



भोपाल में मध्य प्रदेश हाउसिंग बोर्ड के नवनियुक्त अध्यक्ष ओम जैन के पदभार ग्रहण कार्यक्रम को लेकर जोरदार उत्साह देखने को मिला। इस मौके पर शहर में भव्य रैली निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और नेता शामिल हुए।

रैली के दौरान विधायक अनिल कालूहेड़ा, नगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल, तपन भौमिक, जगदीश पांचाल, मुकेश यादव, धनंजय शर्मा और राहुल कटारिया सहित कई नेता खुली जीप में सवार होकर जनता का अभिवादन करते नजर आए। उज्जैन से भी सैकड़ों कार्यकर्ता और समर्थक भोपाल पहुंचे, जिससे माहौल पूरी तरह उत्सवमय हो गया।

कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की मौजूदगी ने आयोजन को और खास बना दिया। उन्होंने ओम जैन को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं और संगठन को मजबूत करने का संदेश दिया।

इसी दौरान ओम जैन ने औपचारिक रूप से मध्य प्रदेश हाउसिंग बोर्ड के अध्यक्ष पद का कार्यभार ग्रहण किया। कार्यक्रम में निगम अध्यक्ष श्रीमती कलावती यादव, उज्जैन विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष रवि सोलंकी और भाजपा नेता सत्यनारायण खोईवाल समेत कई प्रमुख जनप्रतिनिधियों ने भी पहुंचकर बधाई दी।

इस आयोजन ने साफ कर दिया कि संगठन के भीतर नए नेतृत्व को लेकर कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह और समर्थन देखने को मिल रहा है।

Post a Comment

Previous Post Next Post