Top News

आबकारी इंदौर की कार्यवाही Indore Excise Act

 



 इंदौर / शिवम वर्मा जी के आदेश एवं सहायक आयुक्त आबकारी श्री अभिषेक तिवारी जी के द्वारा दिये निर्देशानुसार तथा कंट्रोलर श्री देवेश चतुर्वेदी,डिप्टी कंट्रोलर श्री मनोज अग्रवाल, उड़नदस्ता प्रभारी सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्री कमलेश सोलंकी के नेतृत्व में दिनांक-2/05/2026 को आबकारी वृत्त मालवा मिल बी, छावनी, काछी मौहल्ला,देपालपुर की टीम ने नवलखा क्षेत्र के ढाबों पर कार्यवाही की | आज की गई कार्यवाही में नवलखा बस स्टेशन क्षेत्र मे ढाबों पर एकसाथ कार्यवाही की, जिसमें अवैध रूप से मदिरा पान कराने वालों पर आबकारी अधिनियम में 4 प्रकरण पंजीबद्ध किए गए, इसके अतिरिक्त पालदा क्षेत्र मे अवैध रुप से मदिरा विक्रय करने वालो पर कार्यवाही की गई एवं 2 प्रकरण पंजीबद्ध किए गए ।पंजीकृत प्रकरणों में कुल 18 बल्क लीटर देशी शराब, 500 एमएल विदेशी शराब 12 बल्क लीटर बियर मदिरा ज़ब्त की गई, ज़ब्त शराब की कुल कीमत लगभग 8000 /- रू है | इस प्रकार की कार्यवाहीयां आगे भी निरंतर जारी रहेंगी |


 आज की कार्यवाही आबकारी उपनिरीक्षक श्री सुनील कुमार मालवीय, श्री बी डी अहरवार द्वारा की गई एवं आबकारी मुख्य आरक्षक श्री बद्री सिंह जमरा ,आरक्षक श्री भगवान दास बिरला,श्री कुलदीप ,श्री विकास ,श्री योगेश का सराहनीय योगदान रहा ।

Post a Comment

Previous Post Next Post