Top News

तला-भुना ही नहीं, ये आदतें भी बना रही हैं आपको Fatty Liver का शिकारNot only fried food, these habits are also making you a victim of fatty liver.

 


आजकल की भागदौड़ भरी और अनहेल्दी खाने की आदत हमारे शरीर को कई बीमारियों का शिकार बना रही है. जिसमें से एक है फैटी लिवर. ये समस्या बहुत आम हो गई है. कई लोग इसे नजरअंदाज भी कर देते हैं, जो आगे चलकर किसी बड़ी समस्या का कारण बन सकती है. अक्सर लोग मान लेते हैं कि यह बीमारी सिर्फ तला-भुना और ज्यादा ऑयली खाना खाने से होती है, लेकिन सच्चाई इससे बिल्कुल अलग है. कई ऐसे लोग भी फैटी लिवर का शिकार हो रहे हैं जो बाहर का खाना बहुत कम खाते हैं या अपनी डाइट को काफी कंट्रोल में रखते हैं.

दरअसल, हमारी रोजमर्रा की कुछ आदतें…जैसे देर तक बैठे रहना, पर्याप्त नींद न लेना, ज्यादा मीठा खाना, तनाव में रहना और अनियमित दिनचर्या, धीरे-धीरे लिवर पर असर डालती हैं और उसे कमजोर बना देती हैं. फैटी लिवर की समस्या शुरुआत में कोई खास लक्षण नहीं दिखाती, इसलिए इसे साइलेंट प्रॉब्लम भी कहा जाता है. चलिए आपको भी बताते हैं 5 ऐसी आदतें जो बनती हैं फैटी लिवर की वजह.

ज्यादा मीठा और शुगर वाली चीजें खाना

रिसर्च के मुताबिक, बहुत ज्यादा मीठा, खासकर रिफाइंड शुगर और फ्रुक्टोज से भरपूर चीजें जैसे सॉफ्ट ड्रिंक्स, पैकेज्ड जूस और मिठाइयां, फैटी लिवर का कारण बनती हैं. दरअसल, जब शरीर जरूरत से ज्यादा शुगर लेता है, तो लिवर उसे फैट में बदल देता है, जिससे धीरे-धीरे फैटी लिवर की समस्या बढ़ने लगती है.

लंबे समय तक बैठे रहना (सेडेंटरी लाइफस्टाइल)

वहीं इसका दूसरा कारण बहुत आम है. अगर आप दिनभर बैठकर काम करते हैं और फिजिकल एक्टिविटी बहुत कम करते हैं, तो यह भी फैटी लिवर का बड़ा कारण बन सकता है. एक्सरसाइज की कमी से शरीर में फैट तेजी से जमा होता है और लिवर उसे सही तरीके से प्रोसेस नहीं कर पाता.

अनियमित नींद और देर रात तक जागना

आजकल देर रात जगना भी एक आम आदत बन गई है, जो हेल्थ के लिए बिल्कुल भी अच्छी नहीं मानी जाती. नींद की कमी या खराब स्लीप पैर्टन का असर लिवर पर भी पड़ता है. दरअसल, देर रात तक जागना और पूरी नींद न लेना मेटाबॉलिज्म को बिगाड़ देता है, जिससे फैट स्टोर होने का प्रोसेस बढ़ जाता है, जिससे फैटी लिवर होने का चांज ज्यादा रहता है.

ज्यादा स्ट्रेस लेना

आपको जानकर हैरानी होगी लेकिन स्ट्रेस भी फैटी लिवर का एक बड़ा कारण है. दरअसल, लगातार तनाव में रहने से शरीर में हार्मोनल बदलाव होते हैं, जो लिवर की कार्यक्षमता को प्रभावित करते हैं. इसके अलावा स्ट्रेस के कारण लोग अक्सर गलत खान-पान की ओर भी बढ़ते हैं, जिससे फैटी लिवर की समस्या और गंभीर हो सकती है.

अचानक वजन बढ़ना या मोटापा

तेजी से वजन बढ़ना या लंबे समय तक मोटापा बने रहना फैटी लिवर का सबसे बड़ा कारण है. शरीर में जमा एक्स्ट्रा फैट धीरे-धीरे लिवर में भी जमा होने लगता है, जिससे उसकी कार्यक्षमता प्रभावित होती है और बीमारी का खतरा बढ़ जाता है ।

Post a Comment

Previous Post Next Post