Top News

मुझको राणा जी माफ करना…’ पर महफिल में झूमे बाहुबली अनंत सिंह, नोटों की बारिश और हथियार लहराने का वीडियो वायरलBahubali Anant Singh dances to the tune of 'Mujhko Rana Ji Maaf Karna...'; video of him showering currency notes and brandishing weapons goes viral


बिहार के गोपालगंज जिले के मीरगंज से एक वीडियो सामने आया है, जिसमें बाहुबली नेता अनंत सिंह एक निजी कार्यक्रम में महफिल का लुत्फ उठाते नजर आ रहे हैं। वीडियो में ‘मुझको राणा जी माफ करना’ गाने पर डांस करती नर्तकियों पर नोट लुटाए जाते दिख रहे हैं, वहीं कुछ लोग हथियार लहराते भी नजर आ रहे हैं।

बताया जा रहा है कि यह कार्यक्रम एक निजी आयोजन था, जहां बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। वीडियो सामने आने के बाद इलाके में इसकी चर्चा तेज हो गई है और कानून-व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं।

हथियारों के खुलेआम प्रदर्शन को लेकर पुलिस की भूमिका पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। हालांकि, इस मामले में अभी तक पुलिस या प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो के बाद विपक्षी दलों ने भी निशाना साधना शुरू कर दिया है। लोगों का कहना है कि इस तरह की घटनाएं कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करती हैं और इस पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

Post a Comment

Previous Post Next Post