Top News

लाड़ली बहना योजना की 36वीं किस्त, खाते में आएंगे 1500-1500 रुपए 36th installment of Ladli Behna Yojana, Rs 1500 each will be credited to the account

 


मध्य प्रदेश की 1 करोड़ 25 लाख से अधिक लाड़ली बहनों के लिए ताजा अपडेट है। लाड़ली बहना योजना की अगली किस्त 13 मई 2026 को जारी की जाएगी। मुख्यमंत्री मोहन यादव नरसिंहपुर के गोटेगांव विधानसभा क्षेत्र के ग्राम मुंगवानी से बहनों के खाते में 36वीं किस्त के 1500-1500 रुपए जारी करेंगे।

इससे पहले 12 अप्रैल 2026 को सीहोर जिले के आष्टा से लाड़ली बहनों के खाते में 35वीं किस्त के लिए 1836 करोड़ रुपये से अधिक की राशि जारी की गई थी। योजना में अब तक 54 करोड़ रुपये से अधिक की राशि बहनों को दी जा चुकी है।

दरअसल, मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना मध्य प्रदेश की महिलाओं के लिए चलाई जा रही एक महत्वपूर्ण योजना है।  इस योजना के तहत पात्र महिलाओं को हर माह 1500-1500 रुपए दिए जाते हैं। सामाजिक सुरक्षा पेंशन प्राप्त कर रही महिलाओं को 900 रुपये प्रतिमाह मिलते हैं। यह राशि सीधे महिला के आधार लिंक्ड बैंक खाते (DBT) में जमा की जाती है। योजना की शुरुआत मई 2023 में की गई थी। 10 जून 2023 को योजना की पहली किस्त जारी की गई थी। योजना की शुरुआत में 1000 रुपये प्रतिमाह की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती थी, जिसे अक्टूबर 2023 में बढ़ाकर 1,250 रुपये और नवंबर 2025 से 1500 रुपए कर दिया गया है।

इन्हें मिलता है योजना का लाभ:

मध्य प्रदेश की स्थानीय निवासी हो ।

विवाहित महिला के साथ निर्धन, विधवा, तलाकशुदा एवं परित्यक्ता महिलाएं भी योजना की पात्र हैं।

महिलाओं की आयु 21 से 60 वर्ष तक होनी चाहिए ।

स्वयं का बैंक खाता और बैंक खाते मे आधार लिंक एवं डीबीटी होना चाहिए।

समग्र पोर्टल पर आधार के डाटा का ओटीपी या बायोमेट्रिक के माध्यम से वेरिफाई किया होना चाहिए ।

ये योजना से बाहर :

स्वयं/ परिवार की सम्मिलित रूप से स्वघोषित वार्षिक आय 2.5 लाख से अधिक हो या आयकरदाता हो।

जिनके पास संयुक्त रूप से 5 एकड़ से अधिक कृषि भूमि हो। ​

जिनके परिवार के पास चार पहिया वाहन (ट्रैक्टर को छोड़कर) हो।

स्वयं / परिवार का कोई भी सदस्य भारत सरकार अथवा राज्‍य सरकार के

शासकीय विभाग/ उपक्रम/ मण्‍डल/ स्‍थानीय निकाय में नियमित/स्‍थाईकर्मी/ संविदाकर्मी के रूप में नियोजित हो अथवा सेवानिवृत्ति उपरांत पेंशन प्राप्त कर रहा हो।

वेबसाइट के मुख्य पृष्ठ पर “आवेदन एवं भुगतान की स्थिति” वाले विकल्प परक्लिक करें।

दूसरे पृष्ठ पर पहुंचने के बाद, अपना आवेदन नंबर या सदस्य समग्र क्रमांक दर्ज करें।

कैप्चा कोड सबमिट करने के बाद, मोबाइल पर एक ओटीपी भेजा जाएगा।

मोबाइल नंबर पर प्राप्त ओटीपी दर्ज करें और वेरिफाई करें।

ओटीपी वेरिफाई करने के बाद “सर्च” विकल्प पर क्लिक करें और आपका भुगतान स्थिति खुल जाएगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post