Top News

धधकता पेट्रोल पंप बना मौत का मैदान, आग की लपटों में झुलसे 13 लोग, टैंकर समेत 15 बाइक जलकर राखA blazing petrol pump turned into a death trap, with 13 people burned to death, and a tanker and 15 bikes reduced to ashes.



Rajgarh जिले के पचोर में सोमवार देर रात उस समय हड़कंप मच गया, जब भीड़भाड़ वाले इलाके में स्थित पेट्रोल पंप अचानक आग के गोले में तब्दील हो गया। कुछ ही मिनटों में आसमान धुएं से भर गया और पूरे इलाके में चीख-पुकार मच गई। लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागते नजर आए।

भीषण आग की चपेट में आने से 13 लोग झुलस गए, जिनमें महिलाएं भी शामिल हैं। हादसे में पेट्रोल से भरा टैंकर और करीब 15 मोटरसाइकिलें जलकर राख हो गईं। घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां कई लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक पहले पेट्रोल पंप पर अचानक आग भड़की और देखते ही देखते लपटों ने पूरे परिसर को घेर लिया। वहां खड़ा पेट्रोल टैंकर भी आग की चपेट में आ गया, जिससे हालात और भयावह हो गए। दूर-दूर तक आग की ऊंची लपटें दिखाई देने लगीं और आसपास के लोगों में दहशत फैल गई।

घायलों में बलराम नाम के युवक की हालत सबसे ज्यादा गंभीर बताई जा रही है, जिसे बेहतर इलाज के लिए Indore भेजा गया है। बाकी घायलों का इलाज शाजापुर जिला अस्पताल में जारी है।

सूचना मिलते ही दमकल दल मौके पर पहुंचा और करीब 45 मिनट की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। समय रहते आग नहीं बुझती तो आसपास का पूरा इलाका इसकी चपेट में आ सकता था।

घटना की जानकारी मिलते ही शाजापुर विधायक Arun Bhimawad अस्पताल पहुंचे और घायलों से मुलाकात कर इलाज की जानकारी ली। प्रशासन ने हादसे की जांच शुरू कर दी

Post a Comment

Previous Post Next Post