Top News

अडानी ग्रुप के एयरपोर्ट कारोबार में विदेशी निवेश की बड़ी तैयारी, 12 हजार करोड़ रुपये लगाने की योजनाAdani Group plans to invest ₹12,000 crore in airport business, attracting foreign investment

 


मुंबई। अडानी ग्रुप के एयरपोर्ट बिजनेस में बड़ा विदेशी निवेश आने की तैयारी है। सिंगापुर की निवेश कंपनी Temasek और Alpha Wave Global समेत कई ग्लोबल निवेशक Adani Airport Holdings Limited (AAHL) में 12 हजार करोड़ रुपये से अधिक का निवेश करने पर विचार कर रहे हैं। माना जा रहा है कि यह डील पूरी होने के बाद AAHL का वैल्यूएशन करीब 18 बिलियन डॉलर तक पहुंच सकता है।

अडानी ग्रुप तेजी से अपने एयरपोर्ट कारोबार का विस्तार कर रहा है। कंपनी के CFO Jugeshinder Singh ने हाल ही में जानकारी दी थी कि समूह ने FY27 के लिए 40 हजार करोड़ रुपये का कैपेक्स प्लान तैयार किया है। इसमें सबसे बड़ा निवेश एयरपोर्ट सेक्टर में किया जाएगा, जहां करीब 17 हजार करोड़ रुपये खर्च करने की योजना है।

कंपनी मुंबई, नवी मुंबई, अहमदाबाद, लखनऊ और जयपुर एयरपोर्ट्स पर बड़े स्तर पर ‘सिटी-साइड डेवलपमेंट’ कर रही है। इसके तहत होटल, रिटेल, कमर्शियल स्पेस और अन्य इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित किए जाएंगे। वहीं 2030 कॉमनवेल्थ गेम्स को ध्यान में रखते हुए अहमदाबाद एयरपोर्ट पर नया टर्मिनल भी तैयार किया जा रहा है।

नवी मुंबई एयरपोर्ट परियोजना पर भी तेजी से काम चल रहा है। कंपनी का मानना है कि बढ़ते यात्री दबाव के चलते मौजूदा एयरपोर्ट क्षमता अगले 12 से 18 महीनों में पूरी तरह भर सकती है। इसी वजह से दूसरे चरण के विस्तार कार्य को गति दी जा रही है।

वित्तीय आंकड़ों की बात करें तो 31 मार्च तक कंपनी की नेटवर्थ 7,259.53 करोड़ रुपये रही, जो पिछले साल की तुलना में 6.8 प्रतिशत कम है। वहीं कुल देनदारियां 37.7 प्रतिशत बढ़कर 65,976.90 करोड़ रुपये पहुंच गईं। हालांकि कंपनी की कमाई में मजबूत बढ़ोतरी दर्ज की गई है। FY26 में ऑपरेशन्स से होने वाला रेवेन्यू 34.4 प्रतिशत बढ़ा, जबकि टैक्स के बाद मुनाफा दोगुने से ज्यादा बढ़कर 1,731.04 करोड़ रुपये हो गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post