पूर्व सेना प्रमुख मनोज मुकुंद नरवणे ने भारत-चीन सीमा विवाद को लेकर विपक्ष के आरोपों पर कड़ा जवाब दिया है। उन्होंने साफ कहा कि भारत ने अपनी कोई जमीन नहीं खोई है और इस तरह के दावे पूरी तरह निराधार हैं।
जनरल नरवणे ने कहा कि अगर किसी को नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, विदेश मंत्री एस जयशंकर या सेना प्रमुख के बयान पर भरोसा नहीं है, तो फिर किसी भी तर्क या सबूत से उनकी राय नहीं बदली जा सकती। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि ऐसे लोगों को “चीन से जाकर पूछ लेना चाहिए।”
उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि सीमा पर हालात पूरी तरह नियंत्रण में हैं और भारतीय सेना हर चुनौती का मजबूती से सामना कर रही है।
हाल ही में आई उनकी विवादित किताब को लेकर उठे सवालों पर भी जनरल नरवणे ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि किताब में लिखी गई बातें तथ्यों पर आधारित हैं और उसे गलत तरीके से पेश किया जा रहा है।
जनरल नरवणे का यह बयान ऐसे समय आया है जब चीन के साथ सीमा विवाद को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज है। उनके इस बयान ने एक बार फिर इस मुद्दे पर सियासी बहस को हवा दे दी

Post a Comment