अदिति राव हैदरी : के लुक अक्सर रॉयल होते हैं. उनका ये अनारकली सूट भी कमाल का लग रहा है और रिच लुक दे रहा है. डीप कलर कॉम्बिनेशन, के साथ ही सूट में ट्रिपल लेयर है और बॉटम को कर्व रखा गया है. इसके बॉर्डर पर की गई रेशम की बारीक कढ़ाई इसे क्लासिक बनाती है. सूट के टॉप पर भी एंब्रॉयडरी वर्क है तो वहीं टिश्यू सिल्क का मैचिंग दुपट्टा दिया गया है.
जान्हवी कपूर : का यह अनारकली लुक वेडिंग सीजन के लिए परफेक्ट चॉइस हो सकता है. खासतौर पर उन लड़कियों के लिए जो वेडिंग फंक्शन में हैवी वर्क का आउटफिट कैरी करना चाहती हैं. पर्पल कलर के सूट पर वाइट और सिल्वर कलर की बारीक एम्ब्रॉयडरी की गई है. उन्होंने साथ में पोल्की ईयररिंग्स, राउंड डिजाइन की रिंग कैरी की है. इसी के साथ लाइट वेट दुपट्टा और सॉफ्ट मेकअप उनके लुक को बैलेंस कर रहा है.

Post a Comment