Top News

नासिक IT कंपनी में 4 साल से चल रहा था यौन उत्पीड़न व धर्मांतरण का खेलA Nexus of Sexual Harassment and Religious Conversion Had Been Operating for Four Years at a Nashik IT Company.

 

नासिक पुलिस ने प्रमुख आईटी कंपनी के छह कर्मचारियों को महिलाओं के यौन शोषण और एक पुरुष कर्मचारी की धार्मिक भावनाओं को आहत करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में ज्यादातर टीम लीडर हैं। पीड़ितों में आठ महिलाएं और एक पुरुष है। ये घटनाएं 2022 से 2026 के बीच हुईं। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने घटना की विस्तृत जांच के आदेश दिए है। आरोपी दानिश शेख, तौसीफ अत्तार, रजा मेमन, शाहरुख कुरैशी, शफी शेख, आसिफ अंसारी हैं।


आरोपी दानिश शेख, तौसीफ अत्तार, रजा मेमन, शाहरुख कुरैशी, शफी शेख, आसिफ अंसारी हैं। इनकी उम्र 22 से 30 वर्ष है। पुलिस आयुक्त संदीप कर्णिक ने घटना की जांच के लिए सहायक पुलिस आयुक्त (क्राइम) संदीप मिटके के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया है। राज्य मत्स्य एवं बंदरगाह मंत्री नितेश राणे ने कहा कि यह कार्पोरेट जिहाद है, जो बड़ी घटना है। पुलिस की जांच में पता चलेगा कि इसका मास्टरमाइंड कौन है। उन्हें कौन फंडिंग कर रहा।

2022 से 2026 के बीच हुईं घटनाएंपुलिस के अधिकारी ने बताया कि आईटी कंपनी में 300 कर्मचारी काम करते हैं। 9 प्राथमिकी दर्ज की गई है। 6 अविवाहित और 2 विवाहित महिला कर्मचारियों ने यौन उत्पीड़न और धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का मामला दर्ज कराया है। एक पुरुष कर्मचारी को जबरन नमाज पढ़ने के लिए मजबूर करने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post