Top News

इंदौर में थाने के सामने चल रहा था IPL पर सट्टा, 10 लाख रुपये कैश और एक करोड़ का ट्रांजेक्शन मिलाIPL Betting Racket Operating Right in Front of Police Station in Indore; ₹10 Lakh in Cash and Transactions Worth ₹1 Crore Seized

 

इंदौर। पुलिस ने नीमच के दो सटोरियों को पकड़ा है। आरोपी विजयनगर थाने के सामने ही आईपीएल पर सट्टा लगा रहे थे। तलाशी में कार, छह मोबाइल और 10 लाख रुपये नकदी मिले हैं। मुख्य आरोपित के मोबाइल में एक करोड़ रुपये का ट्रांजेक्शन मिला है।

एसीपी पराग सैनी के मुताबिक आरोपी आकाश पुत्र दिनेश जिंदल निवासी कंचन नगर नीमच और प्रियांश पुत्र पंकज जैन निवासी जैन कालोनी नीमच हैं। दोनों को विजयनगर थाने के सामने स्थित इंदौर विकास प्राधिकरण के खाली मैदान से पकड़ा है। आरोपी कार (एमपी-44-जेडी-4034) में बैठकर सट्टा लगा रहे थे।


तलाशी के दौरान पुलिस को कार से 10 लाख रुपये नकदी, छह मोबाइल मिले। मुख्य आरोपी आकाश जिंदल है। उसने पावर ड्रीम की आईडी ले ली थी। कार में ही बैठकर ऑनलाइन सट्टा लगा लेते थे।

सट्टा लगाते हुए शराब खरीदने आए थे

पुलिस को चकमा देने के लिए महालक्ष्मी नगर में किराए से मकान भी ले लिया था। शुक्रवार रात दोनों सट्टा लगाते हुए शराब खरीदने आए थे। निरीक्षक मीना बौरासी को खबर मिली और एसआई अजयसिंह कुशवाह ने पकड़ लिया। एसीपी के मुताबिक आरोपी आकाश के मोबाइल पर एक करोड़ रुपये का ट्रांजेक्शन मिला है। उसने बताया कि टेलीग्राम पर लिंक मिली थी। एप इंस्टाल कर आईडी बना ली। ऑनलाइन सट्टा लगाकर लाखों रुपये कमा रहा था।

Post a Comment

Previous Post Next Post