ज्ञानेश कुमार ने पश्चिम बंगाल में आगामी चुनावों को लेकर भरोसा दिलाया है कि निर्वाचन आयोग स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव कराने के लिए हर संभव कदम उठाएगा।
उन्होंने स्पष्ट कहा कि पूरी चुनाव प्रक्रिया भयमुक्त, हिंसामुक्त और दबावमुक्त होगी और किसी भी स्तर पर गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने यह भी दोहराया कि राज्य सरकार, स्थानीय निकायों या किसी भी स्वायत्त संस्था के कर्मचारियों को चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
पश्चिम बंगाल में चुनाव कार्यक्रम के तहत पहले चरण का मतदान 23 अप्रैल को होगा, दूसरे चरण का मतदान 29 अप्रैल को आयोजित किया जाएगा, जबकि मतगणना 4 मई को होगी।

Post a Comment