Top News

चारधाम यात्रा का हुआ आगाज, गंगोत्री-यमुनोत्री मंदिर के कपाट खोले गये ।The Char Dham Yatra has commenced; the portals of the Gangotri and Yamunotri temples have been opened.

 

आज से चारधाम यात्रा का विधिवत शुभारंभ हो रहा है। आज सबसे पहले गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में मां गंगा और यमुना मंदिर के कपाट खुलेंगे। यमुनोत्री मंदिर के कपाट दोपहर 12 बजकर 35 मिनट पर खुलेंगे, जबकि गंगोत्री मंदिर के कपाट शुभ मुहूर्त में 12 बजकर 15 मिनटपर खुलेंगे। गंगा और यमुना जी के स्वागत के लिए गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में मुख्य मंदिरों को कई क्विंटल फूलों से सजाया गया है। इसके साथ ही शासन-प्रशासन की ओर से भी व्यवस्थाओं को दुरुस्त किया जा रहा है। साथ ही यात्रा रूटों सहित दोनों धामों में दुकानें सज चुकी हैं। होटल यात्रियों के स्वागत के लिए तैयार हैं। हीना और दोबाटा स्क्रीनिंग प्वाइंट पर स्वास्थ्य विभाग और पुलिस की तैनाती के साथ आज से पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।



पुलिस की ओर से गंगोत्री व यमुनोत्री धाम यात्रा को दो सुपरजोन, 12 जोन और 30 सेक्टर में बांटकर सुपरजोनल, जोनल व सेक्टर पुलिस अधिकारियो को नियुक्त किया गया है। यात्रा मार्गो पर 6 थाने, 9 रिपोर्टिंग पुलिस चौकी, 1 वाच एंड वार्ड तथा 13 सीजनल चौकियां हैं। साथ ही 12 पर्यटन पुलिस चौकियां बनाई गई हैं। चारधाम यात्रा के धाम व यात्रा मार्ग पर दो अपर पुलिस अधीक्षक स्तर के अधिकारियों सहित 5 राजपत्रित अधिकारी, 15 निरीक्षक, 135 उपनिरीक्षक व अपर उपनिरीक्षक, 150 हेड कांस्टेबल, 250 कांस्टेबल, 20 महिला कांस्टेबल 140 होमगार्ड, 500 पीआरडी के जवानों की तैनाती की गई है। साथ ही एक कम्पनी पीएसी, दो टीम एटीएस, दो टीम बीडीएस, छह टीम एसडीआरएफ, नौ टीम फायर और चार सीपीयू हॉक टीमों की नियुक्ति की गई है। धाम में एक-एक खोया पाया केंद्र बनाए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से छह विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती की गई है।

इनमें जानकीचट्टी में दो, बड़कोट में दो, गंगोत्री में एक, जिला अस्पताल में एक चिकित्सक तैनात रहेगा। गंगोत्री में एक मेडिकल ऑफिसर, जानकीचट्टी और यमुनोत्री में कुल सात मेडिकल आफिसर तैनात रहेंगे। साथ ही गंगोत्री में दस और यमुनोत्री और जानकीचट्टी में 24 स्वास्थ्य मित्र रखे गए हैं। स्क्रीनिंग प्वाइंट हीना में दो मेडिकल ऑफिसरों के साथ 10 स्वास्थकर्मी दो शिफ्ट में तैनात रहेंगे। वहीं, दोबाटा स्क्रीनिंग प्वांइट में सुबह छह और शाम को नौ स्वास्थ्य कर्मचारी, दो मेडिकल ऑफिसर रहेंगे

Post a Comment

Previous Post Next Post