Top News

बिहार में 5 दलों के नेता चुनेंगे CM', नीतीश कुमार के करीबी मंत्री ने बताई बात'Leaders of 5 Parties in Bihar Will Choose the CM,' Says Minister Close to Nitish Kumar

 '

पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज दिल्ली में राज्यसभा के सदस्य के रूप में शपथ लेंगे। वे गुरुवार को दिल्ली पहुंच गए हैं। वहां जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा और अन्य पार्टी नेताओं ने उनका स्वागत किया।


दिल्ली एयरपोर्ट पर नीतीश कुमार ने कहा, "मैं यहां शपथ लेने आया हूं।" उनकी शपथ राज्यसभा के सभापति सी.पी. राधाकृष्णन के कमरे में ली जाएगी।

शपथ लेने के बाद बिहार में सत्ता बदलाव की प्रक्रिया तेज हो जाएगी। नीतीश कुमार के बाद बिहार का सीएम कौन होगा, इसकी चर्चा फिर से तेज हो गई है।

'कुछ दिन की बात है'

बिहार के मंत्री विजय कुमार चौधरी ने बिहार सीएम फेस पर कहा कि मुख्यमंत्री वही बनेगा जिसको NDA विधायक दल का नेता चुना जाएगा। तो अब कुछ दिन की बात है आप इंतजार कर लीजिए।

उन्होंने आगे कहा कि यह एक दल की बात नहीं है 5 दलों की बात है, 5 दलों के विधायक बैठेंगे फिर उस पर अलग-अलग दल के प्रस्ताव होंगे उसमें जो निर्णय होगा वो नेता चुने जाएंगे। वही सीएम होगा।

बिहार को आगे लेकर जाएं

वहीं, JDU नेता संतोष निराला ने नीतीश कुमार के राज्यसभा सांसद के तौर पर शपथ लेने पर कहा कि खुशी की बात है कि हमारे नेता नीतीश कुमार राज्यसभा की शपथ ले रहे हैं।

हम सब उन्हें बधाई देने के लिए आए हुए हैं इसी तरह  और आगे बढ़ते रहे देश की राजनीति और राज्य की राजनीति जो आपकी पहचान है उस पहचान को और मजबूती से बिहार को आगे लेकर जाए।

Post a Comment

Previous Post Next Post