अगले दो दिनों में देश के कई राज्यों में भीषण गर्मी और लू चलने की संभावना जताई गई है। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार चंडीगढ़, दिल्ली, हरियाणा, पूर्वी राजस्थान, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, पश्चिम बंगाल के गांगेय क्षेत्र, पंजाब और विदर्भ में लू का असर देखने को मिल सकता है। इन इलाकों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर जा सकता है और गर्म हवाएं लोगों के स्वास्थ्य पर असर डाल सकती हैं।
वहीं अरुणाचल प्रदेश में कुछ स्थानों पर मूसलाधार बारिश की संभावना है। इसके अलावा तटीय आंध्र प्रदेश, केरल, माहे, तमिलनाडु, पुद्दुचेरी और कराईकाल में गर्मी के साथ उमस भरा मौसम बना रहेगा, जिससे लोगों को अधिक परेशानी हो सकती है।
मौसम विभाग ने लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है, खासकर दोपहर के समय बाहर निकलने से बचने और पर्याप्त पानी पीने की जरूरत बताई है।

Post a Comment